मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव के आने की चर्चा तेज 23 मई को बैढ़न में आमसभा संबोधित करने की संभावनाएं प्रशासन ने तेज की तैयारियां।

IMG 20260518 WA0005

 

सिंगरौली महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव के आने की चर्चा तेज 23 मई को बैढ़न में आमसभा संबोधित करने की संभावनाएं प्रशासन ने तेज की तैयारियां।

 

सिंगरौली 18 मई 2026 सिंगरौली महोत्सव को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 23 मई को सिंगरौली आगमन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि विधायक रामनिवास शाह ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा है। गौरतलब है कि सिंगरौली जिला गठन 24 मई 2008 को हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के गठन की घोषणा की थी। तभी से हर वर्ष सिंगरौली महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष के महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की संभावनाएं प्रबल मानी जा रही हैं। *सूत्रों के अनुसार* मुख्यमंत्री का संभावित दौरा कार्यक्रम 23 मई को प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि वे दोपहर करीब 3 बजे बैढ़न में आमसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अगले दिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकृत की पुष्टि नहीं हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!