

“कोलकी टोल प्लाजा पर दबंगई: टोल टैक्स मांगने पर टोलकर्मी को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात”
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी क्षेत्र स्थित कोलकी टोल प्लाजा पर उस समय हड़कंप मच गया जब टोल टैक्स मांगने पर कार सवार युवकों ने टोलकर्मी के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि बिना टोल दिए गाड़ी निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दर्जनों युवकों ने मिलकर टोल कर्मचारी पर हमला बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार युवक जबरन वाहन निकालने का प्रयास कर रहे थे। टोलकर्मी द्वारा टोल टैक्स मांगने पर आरोपी भड़क गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवकों ने टोलकर्मी को जमकर पीटा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई तेज कर दी है।
घटना के बाद टोल कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
✍ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर 📞 संपर्क: 8217554083
📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें




