महराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मेहदिया पश्चिम टोला में बिजली की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुलदीप यादव पुत्र अवधेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। एमएलसी प्रतिनिधि एवं सभासद राजन विश्वकर्मा ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेहदिया वार्ड में 11 हजार वोल्ट की लाइन से करंट लगने के कारण 15 वर्षीय किशोर बुरी तरह झुलस गया है और उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।
राजन विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लोग कई महीनों से बिजली विभाग से शिकायत कर रहे थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों, खासकर संबंधित जेई द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे की हालत में कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी लोग बच्चे के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी।
दतिया उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान मामा ने गाया गाना
27/07/2026
मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश गिरफ्तार
27/07/2026
गौ सम्मान दिवस की तैयारियों को लेकर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति की बैठक सम्पन्न,
27/07/2026
कारगिल विजय दिवस 2026 के श्रद्धांजली समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
27/07/2026
मैनपुरी मे एक माह पहले ट्रक से कॉपर की हुयी लूट की घटना का एसपी चिरजीव नाथ सिन्हा ने कराया खुलासा आधा दर्जन शातिर बदमाश हुये गिरफ्तार, 52 लाख कीमत की बरामद हुयी सिल्लियां, पुलिस को मिला 25 हजार का ईनाम
27/07/2026
कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर शैलेश द्विवेदी को सौंपा नगर दंडाधिकारी का दायित्व
27/07/2026
लिव इन से पहले रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी, शादी छुपाने पर होगी जेल
27/07/2026
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके ने किसानों के साथ खेत में रोपा धान
27/07/2026
बिजली विभाग बिल में दुरुस्त,काम के मामले में सुस्त,,
27/07/2026
कुपोषण पर कटनी कलेक्टर की बिषेस नजर
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!