A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आगामी ईद के त्यौहार के दृष्टिगत चौकी शनिचरी थाना गोपालगंज में शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित

IMG 20260523 WA0071सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस द्वारा आगामी बकरा ईद (ईद-उल-जुहा) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 23/05/2026 को चौकी शनिचरी, थाना गोपालगंज में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा, चौकी प्रभारी शनिचरी नीरज जैन, मुफ्ती मो. अबरार, नीरज यादव, सुल्तान कुरेशी, नितिन साहू, आरिफ खान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, समाजसेवी, विभिन्न धर्मों के प्रमुख, पत्रकार बंधु एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखते हुए ईद-उल-जुहा का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। थाना प्रभारी द्वारा विशेष रूप से समझाइश दी गई कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट, फोटो अथवा वीडियो प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील भी की गई, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। थाना प्रभारी द्वारा समझाइश दी गई कि ईद-उल-जुहा के दौरान कुर्बानी से निकलने वाले वेस्टेज मटेरियल का निपटान नगर निगम के वाहन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही किया जाए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त बैठक में यातायात व्यवस्था, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध, बाजारों में निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर विशेष पेट्रोलिंग एवं मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं तथा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी। उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं धर्मगुरुओं द्वारा भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। बैठक का समापन क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!