A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भीषण गर्मी में बोहरा समाज बना राहत की छांव बस स्टैंड पर लगाया सेवा शिविर, राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी और शरबत।

000001झालरापाटन 24 मई 2026। भीषण गर्मी के दौर में झालरापाटन बस स्टैंड पर इंसानियत, सेवा और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जहां दाऊदी बोहरा समाज द्वारा राहत शिविर लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी एवं शरबत पिलाया गया। समाज के इस सराहनीय प्रयास ने लोगों का दिल जीत लिया।

शिविर में बस से उतरने वाले मुसाफिरों, धूप में मेहनत कर रहे मजदूरों, स्कूल से लौटते बच्चों और आम राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाई गई। खास बात यह रही कि यहां किसी से जाति या धर्म नहीं पूछा गया, बल्कि सभी का समान भाव से स्वागत करते हुए एक ही संदेश दिया गया— “आओ भाई, गला तर कर लो।”

तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों ने इस सेवा कार्य की जमकर सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास समाज में मानवता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। बोहरा समाज के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है और आगे भी ऐसे जनहित कार्य जारी रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!