A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध कालोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाया गया

FB IMG 2078913401098208126सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने ग्राम भैंसा एवं पगारा में अवैध कालोनियों के विरुद्ध सर्च कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया। बता दें कि ग्राम भैंसा में एएनए बिल्डर द्वारा खसरा नंबर 138 पर पार्टनर सिमरजीत सिंह, आशु और अमरदीप के माध्यम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण हटाया गया। इसी क्रम में ग्राम पगारा स्थित खसरा नंबर 831 में श्री लाल जैन द्वारा निर्मित अवैध कॉलोनी पर भी कार्यवाही की गई और मौके पर अवैध निर्माण एवं अन्य कार्यों को रोका गया। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार राहुल गौड़, नितिन यादव, संजय जैन, निरंजन कुर्मी,आशुतोष गौतम, पटवारी उमाशंकर पांडे एवं कैंट थाना पुलिस बल मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!