A2Z सभी खबर सभी जिले की

रतलाम पुलिस एवं वीवो कंपनी की संयुक्त पहल सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 200 हेलमेट वितरित वाहन चालकों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ।

रतलाम पुलिस एवं वीवो कंपनी की संयुक्त पहल सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 200 हेलमेट वितरित वाहन चालकों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु रतलाम पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार भा.पु.से. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में आज रतलाम शहर स्थित चौपाटी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वीवो कंपनी के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को 200 हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट वितरण से पूर्व वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया गया तथा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किए गए।FB IMG 1780122219225

कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी द्वारा उपस्थित वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने यातायात नियमों का पालन करने तेज गति से वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी अनिवार्यता नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। FB IMG 1780122226866 1

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं गंभीर चोटों को हेलमेट के नियमित उपयोग से काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात पुलिस टीम एवं वीवो कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता संबंधी अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।FB IMG 1780122226866

Back to top button
error: Content is protected !!