
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मद्देनजर रखते हुए एक आदतन अपराधी को जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियां में लिप्त कृष्णानंद उर्फ गुड्डा उर्फ लंगड़ा पिता स्व. अवधनारायण द्विवेदी उम्र 52 साल, पता रविशंकर वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर (म.प्र.) को 03 माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। उनके विरूद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वह नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। परन्तु इसके पूर्व अनावेदकों को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दण्डाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।





