A2Z सभी खबर सभी जिले की

फरीदपुर (बरेली)। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर निर्णय लिया की मासिक पंचायत 22 जून को बरेली में की जाएगी शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।

खाद न मिलने से किसान परेशान, 22 जून को बरेली में किसानों की होगी मासिक पंचायत -आरोप किसके अंगूठा लगाने से फैक्ट्री में जा रही खाद -उदास मन से घर वापस हो गए लटूरी और मुन्ना लाल

  • खाद न मिलने से किसान परेशान, 22 जून को बरेली में किसानों की होगी मासिक पंचायत
    -आरोप किसके अंगूठा लगाने से फैक्ट्री में जा रही खाद
    -उदास मन से घर वापस हो गए लटूरी और मुन्ना लाल
    फरीदपुर (बरेली)। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर निर्णय लिया की मासिक पंचायत 22 जून को बरेली में की जाएगी शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।IMG 20260618 WA0006 IMG 20260618 WA0005 किशुर्रा खाद गोदाम पर दिनभर लाइन में लगने के बाद जब खाद नहीं मिली तो उदास होकर घर वापस हो गए मुन्ना लाल और लटूरी। तहसील क्षेत्र में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है ऐसी तपती धूप में किसान अपने अनाज उगाने के लिए खाद के लिए पसीना बहा रहा है। मथुरापुर के मुन्ना लाल, नवादा वन के ज्वाला प्रसाद, कुइयां उगनपुर के रघुनाथ सिंह, करनपुर कला के अगर पाल, नगरिया विलौआ के लटूरी, पढे़रा के सिपट्टर मौर्य, नगरिया बिलौआ के वकील सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अजय यादव का आरोप है कि मशीन में अंगूठा लगाने के बाद कह दिया जाता है कि अंगूठे की लाइन नहीं आई इसलिए खाद नहीं दी जा रही है। किसानों का आरोप है कि घंटों लाइन में लगने के बाद जब नंबर आता है तो यह कह कर लौटा दिया जाता है कि अंगूठा मशीन में नहीं आ रहा। आरोप है कि प्लाई फैक्ट्री में खाद किसका अंगूठा लगाकर भेजी जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने बताया कि किसानों को खाद की बहुत बड़ी समस्या है जिसके लिए 22 जून को आला अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा और समस्या रखी जाएगी समस्या का समाधान नहीं होता तो उसके परिणाम गंभीर होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी। किशुर्रा खाद गोदाम पर किसान रंजीत, बिजनेस, प्रमोद, मनीष कुमार, मूलचंद, बृजेश कुमार, अगर पाल, राधेश्याम, सुभाष, वेद प्रकाश, ज्वाला प्रसाद सहित दर्जनों किसानों ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया और किसानों को परेशान करने के लिए साइट पर अंगूठा ना आने का बहाना बनाकर खाद न देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान मुन्ना लाल और लटूरी का आरोप है कि सुबह से सांयकाल तक लाइन में लग रहे चार बजे के बाद साइट बंद कर दी गई कह दिया कि मशीन बंद हो गई है और खाद नहीं दी गई इसी कारण उदास मन से घर वापस हो गए लटूरी और मुन्ना लाल। भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट ने कहा कि किसानों का दुख दर्द कोई नहीं समझ रहा समस्या का शीघ्र समाधान हो अन्यथा गंभीर परिणाम होंगे। श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का किसानों की आय दोगुनी बाला सपना कैसे पूरा होगा जब समय से खाद नहीं मिल रही सब काम छोड़कर किसान दिन भर लाइन में लगता है और चार बजे मशीन बंद कर किसानों को वापस भेज दिया जाता है बिना खाद के किसान को घर वापस जाना पड़ रहा है अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!