बस्ती पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले
कानून-व्यवस्था को और धार देने के लिए एसपी ने लिया बड़ा फैसला, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी थानेदारों की बदली कुर्सी: पीआरओ संजय कुमार को मिली हर्रैया थाने की कमान
अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने बदले कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र
- बस्ती पुलिस: अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, जिले में कई थानेदारों का हुआ तबादला
- छावनी और हर्रैया में नए थानेदार तैनात, पुलिस महकमे में तबादलों से मची हलचल
बस्ती। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण थानों और प्रभारों की कमान नए हाथों में सौंपी है। इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

आधिकारिक सूची के अनुसार, एसपी द्वारा किए गए प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
थाना हरैया: नि0 श्री संजय कुमार, जो अब तक पुलिस अधीक्षक के पीआरओ (PRO) पद पर तैनात थे, उन्हें हरैया थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, हरैया के पूर्व प्रभारी निरीक्षक श्री तहसीलदार सिंह को पीआरओ, पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
थाना छावनी: यूपी-112 के प्रभारी रहे नि0 श्री राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह को अब छावनी थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
यूपी-112: नि0 श्री बृजानन्द सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर यूपी-112 का नया प्रभारी बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव:
- उ0नि0 श्री चन्दन, जो छावनी के थानाध्यक्ष थे, को अब रुधौली थाना स्थानांतरित किया गया है।
- उ0नि0 श्री राजकुमार पटेल को प्र0चौ0 रोडवेज़, थाना-कोतवाली से प्र0चौ0 विशुनपुरवा, थाना-रुधौली भेजा गया है।
- उ0नि0 श्री जयविन्द यादव को प्र0चौ0 विशुनपुरवा से प्र0चौ0 रोडवेज़, थाना-कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- इसके अतिरिक्त, उ0नि0 श्री जालंधर प्रसाद को प्र0चौ0 महादेवा, थाना-लालगंज और उ0नि0 श्री मधुसूदन यादव को थाना-वाल्टरगंज में तैनाती दी गई है।
अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस
एसपी द्वारा किए गए इस तबादले को कानून-व्यवस्था को धार देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस गलियारों में इन तबादलों को लेकर काफी चर्चा है। नवनियुक्त प्रभारियों के सामने अपराध नियंत्रण और आम जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बड़ी चुनौती होगी। आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं।








