A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

बीएसएनएल का 5 हजार नये कनेक्शन देने का लक्ष्य,259 रुपये में शुरू किया एफटीटीएच प्लान

AddText 06 24 10.29.49

ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं के विस्तार को लेकर बीएसएनएल ने नई योजनाओं की घोषणा की है। डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूत करने के लिए बीएसएनएल ग्रामीण उपभोक्ताओं तक किफायती और बेहतर सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बीएसएनएल के ओए हेड एलएम सिंह ने बताया कि बीएसएनएल ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 259 रुपये का एफटीटीएच प्लान शुरू किया है।

इस योजना के तहत 25 एमबीपीएस की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यह प्लान ऑनलाइन शिक्षा, वर्क फ्रॉम होम और दैनिक इंटरनेट जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि कम कीमत में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध इंटरनेट सुविधा मिल सके। बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4जी नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

नये ग्राहकों के लिए 51 रुपये में 4जी सिम उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन दो जीबी डेटा की सुविधा दी जा रही है। वर्तमान में जिले में करीब 1200 एफटीटीएच कनेक्शन संचालित हैं। आने वाले समय में जिले में पांच हजार से अधिक नये एफटीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!