A2Z सभी खबर सभी जिले की

अयोध्या राम मंदिर मामले को लेकर सिद्धार्थनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन,

राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर से जुड़े कथित घोटाले/चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष काजी सोहेल अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

IMG 20260625 005447

प्रदर्शन के बाद प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में तीन सूत्रीय मांगें रखी गईं, जिसमें कथित मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रमुख रही। इस दौरान जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष काजी सोहेल अहमद ने कहा कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!