सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम दुफेड़िया में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर ताबिश पुत्र मोहम्मद जमाल की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ताबिश गांव के पूरब स्थित तालाब में कुछ बच्चों के साथ नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तालाब में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हुई है।





