A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कैमोर में अत्यधुनिक मशीनों से नेत्र परीक्षण ब्रांडेड चश्मो के सुविधा साथ, जरुरत मंदों को निरंतर निःशुल्क नेत्र सेवा

कटनी,,कैमोर,

Screenshot 2026 06 28 19 45 25 16 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7कैमोर स्वास्थ्य सेवा तभी सार्थक मानी जाती है जब उसमें व्यवसाय से अधिक मानवता और सेवा का भाव हो। यही पहचान बन चुकी है ममता आई केयर की जिसने कैमोर के खलवारा बाजार डॉक्टर ग्रोवर के सामने अपने नए केंद्र की शुरुआत कर क्षेत्रवासियों को आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इससे पहले विजयराघवगढ़ मॉडल रोड स्थित केंद्र भी लोगों के विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ममता आई केयर के संचालक डॉ. शारदा साहू ने वर्षों से जनसेवा को अपना उद्देश्य बनाया है। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर हजारों लोगों की आंखों की जांच करवाई। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवा चश्मे तथा मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। हाल ही में मानवता की एक ऐसी मिसाल सामने आई जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। एक बुजुर्ग महिला जिसकी आंखों की रोशनी पूरी तरह समाप्त हो चुकी थी, उसकी जानकारी मिलते ही डॉ. शारदा साहू ने बिना किसी आर्थिक अपेक्षा के उसका निशुल्क परीक्षण कराया और ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था करवाई। सफल उपचार के बाद जब उस महिला की आंखों की रोशनी वापस लौटी तो उसके चेहरे की मुस्कान ने यह साबित कर दिया कि किसी की जिंदगी में उजाला लौटाना सबसे बड़ा पुण्य है। आज ममता आई केयर केवल एक नेत्र चिकित्सा केंद्र नहीं, बल्कि भरोसे अपनत्व और सेवा का प्रतीक बन चुका है। यहां आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच ब्रांडेड चश्मों की उपलब्धता तथा विशेषज्ञ परामर्श जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही समय-समय पर निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जाता है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के स्वस्थ और सशक्त विधानसभा क्षेत्र के सपने को साकार करने में ममता आई केयर ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जनसेवा के इस अभियान में संचालक डॉ. शारदा साहू की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को देखते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार का मार्गदर्शन भी समय-समय पर मिलता रहा है। ममता आई केयर की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि जब सेवा का संकल्प सच्चा हो तो लोगों का विश्वास स्वयं सबसे बड़ी पहचान बन जाता है। आज कैमोर और विजयराघवगढ़ के हजारों परिवारों की आंखों की रोशनी के साथ उनकी दुआएं भी ममता आई केयर के साथ जुड़ चुकी हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!