A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत चुकनी में बैंक ऑफ इंडिया का वित्तीय जागरूकता शिविर संपन्न

IMG 20260724 WA0006 IMG20260724122136

मनासा। बैंक ऑफ इंडिया, शाखा मनासा के तत्वावधान में ग्राहक संपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत चुकनी में एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर रामपाल जी रावल ने ग्रामीणों को बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने वर्तमान में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी SMS, अनजान कॉल और लिंक से होने वाली ठगी के बारे में विस्तार से बताया और सतर्क रहने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने खाता खोलना, जमा-निकासी, एफडी, आरडी, केसीसी, पेंशन, विभिन्न प्रकार के लोन, बीमा योजनाओं सहित बैंक की अन्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फॉर्म भी भरवाए गए, जिसका ग्रामीणों ने लाभ लिया।

इस अवसर पर बैंक कीओस्क संचालक सुनील पाटीदार, सहायक पशु चिकित्सक पवन पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, पारसमल पाटीदार, चांदमल पाटीदार, नोंदराम कारपेंटर, अनिल पाटीदार, गोपाल कारपेंटर, सत्यनारायण पाटीदार, अनिल राठौर, सुनील पाटीदार जीवन पाटीदार , अभिषेक पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!