A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रम योगी मान-धन योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

IMG 20260725 WA0001
नीमच: प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों के पंजीयन को सुनिश्चित करने के लिए जनपद पंचायत मनासा सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद डामोर ने की। इसमें कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए प्रतिदिन पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया। सचिव, सहायक सचिव, उपयंत्री एवं पंचायत समन्वय अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार कर समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना की पात्रता, अपात्रता एवं अन्य प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। योजना असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे श्रमिकों के लिए है जिनकी मासिक आय ₹15,000 से कम है। लाभार्थी मासिक ₹55 से ₹200 तक अंशदान करते हैं, जिसकी बराबर राशि केंद्र सरकार अंशदान के रूप में देती है। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर न्यूनतम ₹3,000 मासिक पेंशन प्रदान की जाती है, तथा निधन की स्थिति में जीवनसाथी को 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन मिलती है। अधिकारियों से कहा गया कि अधिकाधिक पात्र श्रमिकों को योजना से अवगत कराकर पंजीयन बढ़ाएं ताकि वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।    

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!