A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशश्रावस्ती

आधार क्लोन से अवैध आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दोषियों को जेल भेजा

जिला संवाददाता – दुष्यन्त वर्मा

IMG 20250331 WA0003 1श्रावस्ती। थानाध्यक्ष सौरभ थाना हरदत्त नगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा 29.03.2025 को बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले अभियुक्त रकीबुद्दीन पुत्र इकराम अली निवासी ग्राम नकही थाना रामगाँव जनपद बहराइच को आधार बनाने के उपकरण एक लैपटॉप, एक फिंगर स्कैनर, एक आयरिस, एक वेब कैमरा के साथ कमला मोड़ हरवंशपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/2025 धारा 318(4),319(2),337 बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया गया आपको बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाहरी व्यक्ति हरवंशपुर चौराहे पर आकर फर्जी तरीके से आधार बना रहा इस सूचना पर रकीबुद्दीन पुत्र इकराम अली निवासी नकाही थाना रामगांव, जनपद- बहराइच को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह अपने साले अयूब खां पुत्र सैलून निवासी कुरवारी माफी, थाना मटेरा, जनपद- बहराइच के साथ बहराइच के पीपल तिराहा पर स्थित आर्यावर्त बैंक पर आधार बनाने का काम करता था। 14-15 महीने काम करने के पश्चात मेरे साले की आईडी बैंक द्वारा बंद कर दी गई थी। वर्तमान में पिछले लगभग 15 दिन से बेरोजगार था तो दिनांक 27 मार्च 25 को फखरुद्दीन उर्फ नूर शामी पुत्र जमाल निवासी अलिहापुर, थाना कैसरगंज, बहराइच मिला जिसने 270 रुपये प्रति इनरोलमेंट की शर्त पर अपना लैपटाप दिया उसनें एनीडेस्क एप्प इंस्टाल किया था, उसने बताया था कि जब तुम्हे आधार कार्ड बनाना हो तो मै लिंक दे दूँगा। इस तरीके से हम लोग आधार इनरोलमेंट का काम करते थे।

[yop_poll id="10"]
Show More

DUSHYANT VERMA SHRAWASTI UTTARPRADESH

देश–विदेश, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल जगत, एवं धार्मिक ताजा तरीन खबरें। वंदे भारत न्यूज परिवार का हिस्सा बनने एवं खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 👇🏻👇🏻🤙 7905555012दुष्यन्त वर्मा/ जिला संवाददाता वंदे भारत
Back to top button
error: Content is protected !!