A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

महा​शिवरात्रि की कांवड़ यात्रा:- हर-हर महादेव के जयकारों संग शिवभक्त कांवड़ियों की वापसी जारी

कांठ-मुरादाबाद और कांवड़ पथ मार्ग पर बढ़ी कांवड़ियों की संख्या

कांठ से होकर गुजरता हरिद्वार से लौट रहे कांव​ड़ियों का जत्था।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 के त्योहार को लेकर शिवभक्त कांवड़ियों की लगातार वापसी हो रही है। मुरादाबाद-हरिद्वार और कांवड़ पथ मार्ग दूर-दूर तक कांवड़िये ही कांवड़िये दिखाई दे रहे हैं।
कांवड़िये कांठ तहसील क्षेत्र होकर ही मुरादाबाद जनपद में प्रवेश कर रहे हैं। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण क्षेत्र का वातावरण शिव मय हो गया है। पूरा दिन और देर रात तक कांवड़ियों के जत्थे कतारबद्ध ढंग से अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। हर कोई भगवान शिव की भक्ति में सरावोर होकर अपनी मंजिल की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं सेवा ​शिविरों में भी ​​​शिवभक्त कांवड़ियों की स्थानीय लोगों के द्वारा सेवा कर उन्हें भंडारा आदि कराया जा रहा है।
कांवड़ लेकर कांठ क्षेत्र से जाती महिलाएं।
कांठ नगर व क्षेत्र से लागातार जारी है महा​शिवरात्रि की कांवड़ यात्रा।

कांठ नगर में श्री ​शिव भंडारा सेवा समिति के ​शिविर में मुख्य आकर्षण का केंद्र बाबा वफार्नी की झांकी।
कांठ नगर में श्री ​शिव भंडारा सेवा समिति के ​शिविर में विश्राम करते कांवड़िये।

 

Back to top button
error: Content is protected !!