A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

भारतीय पेंशनर्स मंच (राष्ट्रवादी पेंशनर संगठन) का मनाया गया सातवां स्थापना दिवस।

अयोध्या
परिक्रमा मार्ग, वासुदेव घाट स्थित श्री पुरुषोत्तम दास निष्काम सेवा ट्रस्ट समिति, सीताराम विहार कुंज पर संपन्न हुआ।जिसमे देश के विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ो प्रतिनिधि इस अधिवेशन में शामिल हुए।इस अधिवेशन का उ‌द्घाटन हनुमानगढ़ी के महंत स्वामी मुरलीधर ने भारत माता को माल्यार्पण कर किया और सम्माननीय अतिथि के रूप में निष्काम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रामचरण दास जी ध्वजारोहण किया।वही मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.एस.यादव ने कहा कि मंच अपनी स्थापना के समय से ही, पेंशन धारियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर भारत सरकार के समक्ष उन्हें समय-समय पर उठाता रहा है। वह केंद्र व राज्य के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत पेंशन भोगियों क विभिन्न समस्याओं के लिए पिछले अनेक वर्षों से संघर्षरत है।उन्होंने कहा कि पेंशन भोगियों की मुख्य मांगों में पेंशन को आयकर से मुक्त करना, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में मिल रही छूट को समाप्त करने वाले आदेश को वापस लेना, कोरोना काल के दौरान पेंशनधारियों के 18 माह के महंगाई राहत के फ्रीज करने वाले आदेश को वापस लेना शामिल है।इस अधिवेशन के मौके पर मंच के कर्मठ कार्यकर्ता सतीश चंद राय, प्रमोद कुमार एवं भास्कर दॉते को पेंशनर्स रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।प्रतिनिधियों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर जुलूस भी निकाला।इस अवसर पर गौतम, भडानी राष्ट्रीय प्रवक्ता (गुजरात),विनोद पोराशर राष्ट्रीय प्रवक्ता (दिल्ली) आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!