मध्य प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीMandlaअन्य खबरेताज़ा खबर

कान्हा में चार दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण सातवी बार हो रहा सर्वेक्षण

मंडला कान्हा नेशनल टाइगर में चार दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण सातवी बार हो रहा सर्वेक्षण

मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व जैव विवधता से परिपूर्ण संरक्षित वनपरिक्षेत्र हैं कान्हा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पक्षियों की प्रजातियों की पहचान करने एवं आम जनमानस में वन्यप्राणी संरक्षण की भावना जगाने के लिए सतत रूप से सर्वेक्षण किए जा रहे हैं सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गणना करना है इस तरह के सर्वेक्षण से पक्षियों के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करना है उनके प्राकृतिक आवास व्यवहार में कोई बदलाव यदि का अध्ययन करना है इसी कड़ी में कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला में पक्षी सर्वेक्षण दिनांक 13 से आज 16 जून 2024 तक इंदौर की संस्था वाइल्ड लाइफ एंड नेचर के सहयोग से सातवां पक्षी सर्वेक्षण आयोजित किया जा रहा है जिसके प्रारंभ दिनांक 13/6/2024/ को ईको सेंटर खटिया में श्री एस के सिंह भा. व. से. क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व द्वारा सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया तथा उन्हें पक्षी सर्वेक्षण में ली जने वाली सावधानियां से अवगत कराया गया पक्षी सर्वेक्षण में 10 राज्यों के 85 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया है जिसमें महाराष्ट्र हरियाणा गुजरात राजस्थान मध्यप्रदेश एवं उत्तराखंड इत्यादि राज्यों के प्रतिभागियों ने भागलिया कार्यक्रम में उपसंचालक पुनीत गोयल कोर उप संचालक सुश्री अमित के बी बफर पार्क अधीक्षक सहायक संचालक एवं परिक्षेत्र के 42 केंपो का चयन कर पक्षी सर्वेक्षण हेतु भेजा गया सर्वेक्षण का समापन दिनांक 16(6/2024/ को किया जावेगा जिसमें प्रतिभागियों द्वारा देखे गए पक्षियों की जानकारी का संकलन कर रिपोर्ट तैयार की जावेगी समस्त पक्षी सर्वेक्षण की रिपोर्ट ई बर्ड ऐप के माध्यम से संकलित की जावेगी प्रतिभागियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया जा रहा हैIMG 20240615 WA0646

Back to top button
error: Content is protected !!