A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ा

पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने किया मॉडल स्कूल में पौधारोपण

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में सामुदायिक सहभागिता के साथ वृक्षारोपण अभियान के नवें दिन पुरस्कृत शिक्षक फोरम भीलवाड़ा के पदाधिकारियों ने सघन वन में पौधारोपण कर सहभागिता निभाई । विद्यालय प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने सभी का स्वागत किया । इस अवसर पर फोरम के संरक्षक बालकृष्ण पंचोली ने कहा कि इस अभियान को समाज की सहभागिता से जोड़ने का यह अनूठा प्रयोग है । जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने कहा कि आज धरती के बढ़ते ताप को रोकने के लिए पेड़ लगाना बहुत आवश्यक हो गया । जिला सचिव परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने पुरुस्कृत शिक्षक फोरम की ओर से विद्यालय परिवार का आभार जताया । इस अवसर पर निर्मल वर्मा, जिला सह प्रचार प्रमुख बालकृष्ण मालू, हनुमान शर्मा, प्रीतम शर्मा, विद्यालय के व्याख्याता राजेश धाकड़, मनोज कुमावत, शिवराज जाट एवं विद्यालय के भैया बहनों ने पौधारोपण किया 2420a229 a3c6 4532 8a22 6166c938f620 115

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!