A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

खेत में कर रही थी धान की रोपाई

आजमगढ के बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा गांव के सिवान में शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में धान की रोपाई करते समय गांव की निवासिनी 45 वर्षीया मंजू देवी पत्नी कोमल राम की मौत हो गई। बता दें कि मंजू देवी के साथ अन्य महिलाएं भी काम कर रहीं थी। इसी दौरान वज्रपात हो गया। अन्य लोग तो बाल बाल बच गए लेकिन मंजू बुरी तरह से वज्रपात की चपेट में आ गई। मंजू को आनन फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज ले गए। जहां पर डाक्टर ने आते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंचे मार्टिनगंज तहसीलदार राजू कुमार ने कहा कि शासन द्वारा जो मदद मिलती है परिजनों को मिलेगा। मृतका  के दो पुत्र विपिन 17 वर्ष विजय 20 वर्ष व दो पुत्री नीलम सिंपल हैं। नीलम की शादी हो गई है। पति कोमल राम घर पर रह कर खेती बारी व मजदूरी का काम करता है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्या ने पीड़ित पति कोमल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!