A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भाजपा नेता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सौंपा पत्र

IMG 20240717 WA0653हजारा । पीलीभीत जनपद के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर पीलीभीत में आई बाढ़ पर चर्चा की और साथ ही बाढ़ प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करने के लिए एक मांग पत्र सौंपा।
पीलीभीत जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा नदी के दोनों ओर की जनता हमेशा बाढ़ से प्रभावित रहती है। बूंदी भूढ़ बाजार घाट बेल्हा, गभिया सहराई , सिद्ध नगर, महाराज नगर, शास्त्री नगर, हजारा ग्राम, हजारा फार्म, रामनगर, धुरिया पलिया, नेहरू नगर, रामनगर, शांति नगर, अशोक नगर, गांधीनगर, श्रीनगर, कबीरगंज, नहरोसा, विजयनगर, राणा प्रताप नगर, चंदिया हजारा, खिरकिया बरगदिया, ढक्का चाट सहित तमाम ग्राम पंचायतें बाढ़ की मार पिछले कई वर्षों से झेलती चली आ रही हैं। यहां का किसान सहकारी बैंक से, सरकारी समिति व गन्ना समिति से कर्ज लेकर अपनी फसलों को तैयार करता है। और बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाती है। जिससे किसानों की फसलें जिसमें गन्ना, धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली आदि नष्ट हो जाती है। बाढ़ में कई किसानों के मकान भी गिर गए हैं। घरो में 5 फुट पानी भरने के कारण बिस्तर चारपाई अनाज गैस सिलेंडर चूल्हा आदि बाढ़ में बह गए हैं। बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के घर रहने लायक नहीं हैं। कई गांवों में आज भी लोग सड़कों के किनारे ट्रालियों व ऊंचे स्थानों पर खुले आसमान के नीचे वक्त गुजर रहे हैं। मंजीत सिंह ने कहा कि एक तरफ किसानों से खाद व लोन के समय बीमा भी करवाया जाता है। लेकिन बाढ़ में फसल बर्बाद होने के बाद किसी भी किसान को बीमा की राशि नहीं दी जाती है केवल खाना पूर्ति कर ली जाती है।
इस क्षेत्र किसानो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उक्त क्षेत्र मे बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों का फसली ऋण व बैंकों का ऋण माफ करवाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से एक विशेष पैकेज दिलाने की मांग की है।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी ने आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर सरकार से बात करके किसानों की मदद कराई जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!