A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 

ब्रेकिंग।

 

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

संवाददाता शिवम गुप्ता 

 

अयोध्या।

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के मार्गदर्शन, थानाध्यक्ष थाना खण्डासा जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सुधीर कुमार मय हमराह थाना खण्डासा जनपद अयोध्या के द्वारा दौराने तलाश वांछित अभियुक्त मुखबिर खास की सूचना प्राप्त होने पर गदुरही बाजार थाना खण्डासा क्षेत्र से अभियुक्त अमित पुत्र नेतराम निवासी ग्राम जगन्नाथपुर थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 82/24 धारा 363/366 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत है। दिनांक 16.07.2024 को सम्बन्धित पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अमित उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!