A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीताज़ा खबरनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेश

मंडला महाराजपुर पुराने आरटीओ कार्यालय के पास दो मोटर साईकिल की आमने समाने भिंडत

महराजपुर दो बाईक की टक्कर, एक घायल

IMG 20240721 WA0010 1

हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

जिले में तेज रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। रोजाना कहीं ना कहीं किसी मार्ग में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। सड़क दुर्घटनाओं में लोग गंभीर घायल होने के साथ ही अपनी जान तक गवां रहे है, बावजूद इसके तेज रफ्तार और बेलगाम वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जाएगा और लोग असमय ही काल कवलित होते जाएगें।जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर को मंडला महाराजपुर पुराने आरटीओ कार्यालय के पास दो मोटर साईकिल की आमने समाने भिंडत हो गई। IMG 20240721 WA0008 3इस हादसे में एक बाईक सवार गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीयजनों की मदद से घायल युवक को जिला चिकित्सालय मंडला उपचार के लिए भेजा गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की जानकारी नहीं लग सकी है। युवक के होश में आने के बाद ही उसका नाम, पता चल सकेगा।बताया गया कि पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने दो बाईक की भिंडत में घायल युवक तेज रफ्तार से आ रहा था, उसी दौरान सामने की तरफ से एक बाईक में पति, पत्नि भी आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाईक सामने से आ रही बाईक से भिड गई। जिसमें बाईक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक अपनी बाईक में अकेला ही था। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी पुलिस लगा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!