A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

शराब कोचीयों के हौसले बुलंद… धड़ल्ले से बेच रहे अवैध शराब

सारंगढ़ संवाददाता -चित्रसेन घृतलहरे , सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर अवैध गाँजा परिवहन, शराब, जुआ, सट्टा, जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी थाना सरसींवा के द्वारा कार्यवाही किया जा रहा है, फिर भी सरसीवां सहित क्षेत्र के विभिन्ना ग्रामों के शराब कोचिए अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज भी क्षेत्र के कोचिए धड़ल्ले से अवैध शराब बेच रहे हैं।20240808 215903

वहीं शराब बिक्री से अब उन्हें ज्यादा मुनाफा मिल रहा है। जहां पहले 1 पाव शराब में 15 से 20रुपए का मुनाफा कमाते थे वहीं अब 1 पाव शराब के पीछे 30,40,50 से 60, 70रु. का मुनाफा कमा रहे हैं। आलम यह है कि शराब की लत के कारण लोगों को मजबूरन इन कोचियों से अधिक दाम पर शराब खरीदनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि इस मामले में ग्रामीण शिकायत करे तो कहां करे, क्योंकि आबकारी कार्यालय में हमेशा ताला लटका रहता है और सरसींवा क्षेत्र में आबकारी विभाग का कार्यलय उपस्थित नहीं है, आबकारी विभाग कार्यलय के लिये लोगों को बिलाईगढ़ जाना पड़ता हैं | गौरतलब है कि शराब दुकानें जब से शासकीय हुई है तब से शराब की पर्याप्त मात्रा इन दुकानों में पहुंच नहीं पा रही है। वहीं शराब जब दुकानों में पहुंचती है तब कोचिए अपने नुमाइंदो को शराब खरीदने के लिए दुकान के सामने खड़ा कर एवं पर्याप्त मात्रा में शराब खरीदकर दोगुने-तिगुने दामों में बेच रहे हैं। विडम्बना यह है कि सरसीवां क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्यलय नहीं होना अवैध शराब बिक्रि को बढ़ावा दे रही है। एक ओर सरकार जहां अवैध शराब बिक्रि में लगाम लगाना चाहती है वहीं दूसरी ओर  शराब कोचिए बढ़ गए हैं और पहले की अपेक्षा दोगुना मुनाफा कमा रहे हैं। 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!