A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

राजकमल स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम, एसएसपी ने छात्रों को दिए कॅरियर टिप्स*

राजकमल स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम, एसएसपी ने छात्रों को दिए कॅरियर टिप्स*

राजकमल स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम, एसएसपी ने छात्रों को दिए कॅरियर टिप्स*

 

धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन ने आज धनबाद के राजकमल स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्रों को सोशल मीडिया और मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर कई टिप्स दिये. इस कार्यक्रम में उन्होंने 12वीं कक्षा के बच्चों को उनके भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवश्यक टिप्स दिए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए.एसएसपी ने मीडिया से कहा कि ये बच्चे कल का भविष्य हैं. यदि छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा किये जा रहे सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों से जोड़ा जाये तो इसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे. विद्यार्थियों को जैसी शिक्षा दी जाएगी, उनका भविष्य विकास भी उसी के अनुरूप होगा. आम जनता के साथ-साथ स्कूली बच्चों के बीच बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस पाठशाला कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.यह कार्यक्रम निरंतर चलेगा और भी स्कूलों में हमारी पुलिस पाठशाला कार्यक्रम चलेगा.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!