A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

राज्य सरकार समाज में बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही काम: उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा 

1723511070962 1723511077339 1723511079812 1723511074606

सीकर. उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने सोमवार को रींगस में वेदांता फाउंडेंशन की ओर से नवनिर्मित वेदांता गोपालका गर्ल्स हॉस्टल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद वेदांता स्नात्कोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि छात्राएं अपनी पढ़ाई में जज्बा रखे तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति में जज्बा हो तो निश्चित रूप से कोई भी जीत आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि वेदांता फाउंडेशन द्वारा संचालित यह महाविद्यालय इस क्षेत्र का अत्यंत प्रतिष्ठित महाविद्यालय हैं। इस महाविद्यालय में बालिका छात्रावास के निर्माण से अब दूर—दराज के क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को आवास की सुविधा मिलने के साथ ही वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेगी। उन्होंने वेदांता फाउंडेशन से अपील करते हुए कहा कि बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में इस महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही शोध अध्ययन केंद्र, कौशल विकास, तकनीकी विकास जैसे नए आयाम स्थापित करेंगे। उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालिका शिक्षा की महत्ता को समझते हुए 2015 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को बचाना था, जिनको जन्म से पूर्व ही कोख में ही मार दिया जाता था। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को जिन्होंने बालिकाओं को जन्म दिया वह इस योजना में लाभान्वित हुई है। उन्होंने बताया कि महिला साक्षरता की दर राजस्थान में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में पिछड़ी हुई है, इसे प्रभावित करने में लैंगिक असमानता, आर्थिक शोषण, पारिवारिक जिम्मेदारियां, सामाजिक भेदभाव मुख्य रूप से है। वर्ष 2024 में राजस्थान सरकार द्वारा बालिका शिक्षा व शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए राजश्री योजना शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला शिक्षा की सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाते हुए तृतीय श्रेणी की भर्ती में प्रदेश की महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। लडकियां आज हर क्षेत्र में लडकों से आगे है। लडकियां आज अंतरिक्ष से लेकर सेना, खेल, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को सिद्ध कर रही है।

इससे पूर्व रींगस में भैंरू जी महाराज मंदिर व श्याम बाबा के मंदिर में पूजा दर्शन कर देश—प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि खण्डेला विधायक सुभाष मील ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई कर अपने माता—पिता, देश—प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी सोच को बडी रखें। उन्होंने कहा कि खण्डेला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024—25 के बजट में रींगस में सरकारी कॉलेज खुलवाने के साथ ही खण्डेला में बस स्टेण्ड खुलवाया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.अनिल कुमार राय ने कहा कि विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों में छात्र—छात्राओं को अध्ययन के साथ ही उनके चारित्रिक एवं व्यक्तित्व विकास पर भी बल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की मेघावी छात्राएं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में वेदांता फाउंडेंशन मुम्बई के सीईओ टी रवि कृष्ण, प्राचार्या शुभ्रा शर्मा, प्रोफेसर सुभाष,प्राचार्य अर्चना शर्मा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पी.एल बामनिया, अतिरिक्त् प्रादेशिक परिवहन अधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा, महाविद्यालय के स्टाफ, छात्राएं, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!