A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

वार्षिक रीडर बुकिंग के लिए रोजगार मेला का आयोजन

वार्षिक रीडर बुकिंग के लिए रोजगार मेला का आयोजन

आरा। दैनिक भास्कर ऑफिस आरा मे वर्ष 2024-25 के वार्षिक रीडर बुकिंग के लिए एक रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमे 50 कैंडिडेट भाग लिए।वहीं 25 कैंडिडेट का चुनाव किया गया।दैनिक भास्कर आरा के बिजनेस पार्टनर अमरेन्द्र चौबे ने बताया कि रविवार को भी जज कोठी स्थित भास्कर ऑफिस आरा मे दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक दुबारा से रोजगार के लिए एक शिविर का आयोजन किया जायेगा।इसमे शिक्षित युवा कार्यालय आकर इस रोजगार मेला का लाभ उठा सकते है।इस अवसर दैनिक भास्कर आरा के बिजनेस पार्टनर अमरेंदर चौबे तथा डी एस आई आनंद गुप्ता, राकेश राय, उपेंद कुमार, मनोरंजन कुमार, राधेश्याम पासवान रवीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!