A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडाताज़ा खबर

करीम खान और अहमद रजा खान को द बेस्ट मीडिया

करीम खान और अहमद रजा खान को द बेस्ट मीडिया अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।

करीम खान, अहमद राजा खान व सुभाष चंद्र पाण्डेय दि बेस्ट मीडिया अवार्ड के लिए चयनित

— समाजहित, जनहित व राष्ट्रहित के समाचारों का 100% कवरेज, प्रशासन व प्रसारण।

गोंडा। एनजीओ पीडब्ल्यूएस व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र दि ग्राम टुडे के प्रधान संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय तथा राष्ट्रीय दैनिक सुनहरा संसार, इंडिया शॉन टाइम्स व अन्य मीडिया परिवारों से जुड़े सगे चाचा-भतीजे करीम खान और अहमद रजा खान को द बेस्ट मीडिया अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।
उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार समाजहित, जनहित व राष्ट्रहित के समाचारों का प्रमुखता से तथा शत प्रतिशत कवरेज, प्रशासन व प्रसारण के लिए उपरोक्त सुभाष चंद्र पाण्डेय, करीम खान, अहमद रजा खान को द बेस्ट मीडिया अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। आर के पाण्डेय एडवोकेट बताया कि यह सम्मान आगामी राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 2024 को भारतवर्ष की राजधानी नई दिल्ली में दिया जाएगा।
बता दें कि एनजीओ पीडब्ल्यूएस तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा 1 ईंट 1 रूपये के जन सहयोग से निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल, अयोध्या विकास क्षेत्र में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। संगठन द्वारा प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ समाचार कवरेज, प्रकाशन और प्रसारण के लिए मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!