A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की घटनास्थल पर हुई मौत

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की घटनास्थल पर हुई मौत

IMG 20240828 WA0036

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित ओवर ब्रिज के नीचे अप लाइन पर बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव स्थित वार्ड नंबर एक निवासी विष्णु दयाल राम का 22 वर्षीय पुत्र कार्तिक मुसहर है एवं वह पेशे से मजदूर था। इधर मृतक के भाई विनोद ने बताया कि रविवार की सुबह वह सवारी गाड़ी से आरा रेलवे स्टेशन उतरा। वहां से वह सासाराम रेलवे ट्रैक होते हुए जगदेव नगर मजदूरी करने जा रहा था और वह कान से भी बहरा था। उसी दौरान वह पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसके साथ रहे उसके साथी द्वारा इसकी सूचना उसके परिजन को दी गई। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गई। जिसके बाद सूचना पाकर आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव रेल थाना ले आई। उधर सूचना पाकर परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां पार्वती देवी, पत्नी उषा देवी, एक पुत्र मोल एवं एक पुत्री गोलकी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां पार्वती देवी, पत्नी उषा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!