A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

तोताद्री मठ मे धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

तोताद्री मठ मे धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

IMG 20240828 WA0024

चरपोखरी। भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के सोनबरसा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तोताद्री मठ में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया।इस मौके पर मठिया को भव्य तरीके से रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।देर शाम से शुरू हुआ यह जन्मोत्सव समारोह रात्रि के 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव तक चलता रहा।इस दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।मठ के मठाधीश स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में मंदिर के प्रकांड विद्वानों की देखरेख में भव्य तरीके से भगवान नटखट गोपाल की पूजा अर्चना की गई।

IMG 20240828 WA0025

वहीं इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने खूब सोहर गाया।आज से शुरू हुआ यह महोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के छठी हार तक चलेगा।वहीं उनके जन्मोत्सव के उपरांत उपस्थित श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने कहा कि धरती पर अवतरित होकर भगवान श्री कृष्ण ने दुष्ट कंस का नाश किया एवं लोगों की रक्षा की इसलिए मानव में जन्म लेने के बाद इंसान को धार्मिक कार्य जरूर करने चाहिए क्योंकि इसके अनुकरण से पापों से इंसान को मुक्ति मिलती है। इस मौके पर देर रात तक जन्माष्टमी की धूम मची रही और रात भर मठीया में भक्ति का माहौल कायम रहा।मौके पर स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज, अशोक जी महाराज, अनंत पांडे, वेंकटेश शर्मा, रोहित कुमार, वैदिक कुरेश, अंकुश कुमार, गोविंद कुमार समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!