
अपर जिला जज ने किया कारागार का निरीक्षण
जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज नितिन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ । जेलर कमलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कारागार में 1837 बंदी निरुद्ध हैं । इनमें से सिद्धदोष बंदी 450 व 1365 विचाराधीन बंदी हैं । अपर जिला जज ने कारागार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और बंदियों की समस्याओं को सुना । उन्होंने किशोर व महिला बैरक का गहनता से निरीक्षण किया । डिप्टी जेलर रामकुमार , चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम जगदीश सारस्वत , इंद्रजीत सिंह चड्डा , राजीव कौशल , मनोज कुमार आदि थे ।
[yop_poll id="10"]





