A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल
Trending

पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई

विधायक सदर मुक्ता संजीव राजा द्वारा चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के 137 वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए । विधायक ने कहा भारत रत्न स्व . पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , देशभक्त , समाजसेवी व कुशल प्रशासक थे । पंडित जी ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली , बेगार प्रथा और जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई । श्री पंत का हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा । उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा । उन्होंने बताया कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित जीबी पंत का जन्म 10 सितंबर , 1887 को अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था । प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद गोविंद बल्लभ 1905 में अल्मोड़ा से इलाहाबाद आ गए । इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और काशीपुर में वकालत शुरू कर दी । उस दौरान कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता सेनानी – क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल , अशफाक उल्ला खान और काकोरी मामले में शामिल अन्य क्रांतिकारियों के मुकदमे की पैरवी के लिए उन्हें वकील नियुक्त किया । इसके साथ ही टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज , संस्कृत कन्या इंटर कॉलेज , ग्राम समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोधा , आदर्श लगसमा इंटर कॉलेज कैमथल , मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज अंडला , जनता विकास इंटर कॉलेज मथना कीलपुर एवं नगर पालिका इंटर कॉलेज अतरौली में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के चौथे गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ और छात्राओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके मनाई गई ।

Back to top button
error: Content is protected !!