
‘ एएमयू में मनाया आत्महत्या निवारण दिवस
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में साइकोलॉजी डिपार्मेंट में आत्महत्या निवारण दिवस मनाया गया । वाइस चांसलर के नेतृत्व में शिक्षक और छात्रों ने साइकोलॉजी डिपार्मेंट से बाबे सैयद गेट तक हाथों में बैनर पोस्टर लेकर मार्च निकाला और लोगों को जागरूक किया । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर नईमा खातून बताया कि आज साइकोलॉजी डिपार्मेंट आत्महत्या निवारण दिवस का आयोजन किया गया है । यह एक सराहनीय कदम है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र , छात्राओं ने बहुत मेहनत की है । आत्महत्याओं की जो घटनाएं होती है । वह सिर्फ इस कारण होती है । कि उन लोगों की समस्या को सुनकर समाधान नहीं किया जाता है । आज लोगों के पास समय का बहुत अभाव है । वर्तमान समय में परेशान लोगों की बात को सुना जाए और समय रहते उसका निवारण कर दिया जाए । तो निश्चित आत्महत्या की घटनाओं पर रोक लगा सकती है ।
|













