A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वाझारखंडराजनीतिराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर साधना प्रकाश की जीत, समर्थकों में जश्न

श्री बंशीधर नगर पंचायत के नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर साधना प्रकाश ने शानदार जीत दर्ज की है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर पंचायत के नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर साधना प्रकाश ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। साधना प्रकाश, जो रवि प्रकाश उर्फ बबलू की पत्नी हैं, को चुनाव में व्यापक जनसमर्थन मिला। मतगणना पूरी होने के बाद जैसे ही उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा हुई, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।

जीत के बाद साधना प्रकाश ने नगर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बंशीधर नगर को एक आदर्श नगर पंचायत बनाया जाये।

Back to top button
error: Content is protected !!