A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद ने बाढ़ राहत कार्यो का किया निरीक्षण, लोगो की सुनी समस्याएं

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद ने बाढ़ राहत कार्यो का किया निरीक्षण, लोगो की सुनी समस्याएं

आरा। पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के निवर्तमान सांसद आर के स़िह शुक्रवार को भोजपुर जिला के बाढग्रस्त क्षेत्र बड़हरा और शाहपुर का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने बड़हरा प्रखंड के केशोपुर से एनडीआरएफ के टीम के साथ नाव पर सवार होकर गंगा नदी मे आए उफान और बाढ़ ग्रसित गाँवो का निरीक्षण किया।वहीं बड़हरा प्रखंड के नेकनामटोला, बखोरापुर, नथमलपुर पंचायत के बाढ पीड़ित ग्रामीण जनता से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए।

लोगो द्वारा बाढ की समस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि इस समय जानमाल की गंभीर समस्या है, आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया है।प्रशासन के तरफ से कुछ सुविधाएं प्राप्त हो रही है, लेकिन उतना प्रचुर नही है। फसल बर्बाद होने के कारण किसानो को अनाज की समस्या उत्पन्न हो गई है। पूर्व सांसद ने विस्थापितो के लिए सामुदायिक किचेन, दवाइयां, पशु आहार, नावों की व्यवस्था आदि की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित जिला के अधिकारी और प्रखंड अधिकारियों को उचित व्यवस्था मुहैया कराने का निर्देश दिया।वहीं उन्होंने प्रखंड कार्यालय मे अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत की समीक्षा बैठक करते हुए उचित निर्देश दिया।

आरा के पूर्व सांसद शाहपुर के चना केवटिया, करजा, बरजा, गौरा आदि बाढ़ ग्रसित गाँवो का नाव से निरीक्षण किया।इस दौरान उनके द्वारा दामोदरपुर बांध पर चल रहे सामुदायिक किचेन का भी निरीक्षण किया गया।वहाँ लोगो से उनकी समस्याओं को पूछा और राहत कार्यो मे किसी भी प्रकार के कोताही न होने का विश्वास दिलाया।तदोपरांत पदाधिकारियों के साथ शाहपुर प्रख़ड कार्यालय मे बैठक कर उचित निर्देश दिया।वहीं आरा आगमन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री का एनडीए कार्यकताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, नरेन्द्र तिवारी, राकेश ओझा, गंगाधर पांडेय, रामाकांत स़िह, मुखिया मंटु सिंह, संजय चौधरी, आलोक अंजन, जयंत प्रकाश, मंडल अध्यक्ष संटु सिंह, अमरनाथ राय, अंकित पांडेय, अरबिन्द पांडेय, यशवंत स़िह सहित एनडीए कार्यकर्ता, ग्रामीण जनता शामिल थे।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!