

धार जिले के अमझेरा थाना अंतर्गत आसपास के गांवों में व अमझेरा में भी सट्टा जुआ जोरो पर चल रहा है साथ ही अवैध शराब का कारोबार भी फल फूल रहा है।नए प्रभारी ने अभी तक पूरे क्षेत्र की अवैध गतिविधियो का जायजा नही लिया है। जिससे कई लोगो के हौसले ओर भी बुलन्द होते जा रहे है। नगर के कई चौराहे पर सट्टा की चर्चा आम रूप से सुनाई देती है सट्टे के साथ मे कहीं-अवैध गतिविधियों वाले भी पीछे नही हट रहे है । ऐसे में क्या प्रभारी कारोबारियों पर शिकंजा कस पाएंगे या स्थिति और भी बिगड़ जाएगी।
जिम्मेदार का कहना
जब इस मामले को लेकर धार एसपी मनोज कुमार सिंह जी से चर्चा करनी चाहिए तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया
क्षेत्र के जिम्मेदार
जब इस मामले को लेकर
थाना प्रभारी से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि आपने कब बताया और हमने कार्रवाई नहीं की आप हमें इस चीज की जानकारी दीजिए हम तत्काल कार्रवाई करेंगे
इस बात से यह साबित होता है कि क्षेत्र में क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है इसकी जानकारी प्रभारी को नहीं है




