

समीर वानखेड़े चंद्रपुर महाराष्ट्र: चंद्रपुर शहर के प्रतिष्ठित नागरिक तथा योग नृत्य परिवार ट्रस्ट मुख्यालय चंद्रपुर के संस्थापक श्री गोपालजी मूंधड़ा के सुपुत्र सीए श्री शिवम गोपाल मूंधड़ा इनका एमकॉम की परीक्षा में मेरिट में आने पर गोंडवाना विश्वविद्यालय। गढ़चिरौली की ओर से सत्कार किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के उप कुलगुरु तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । शिवम मूंधड़ा ने इस उपलब्धि पर उनके मातापिता का साथ एवं गुरुजनों के आशीर्वाद की वजह से इस मुकाम तक पहुंचने की बात कही ।
शिवम मूंधड़ा को शहर के गणमान्य व्यक्तियों , मित्रों तथा योग नृत्य परिवार ट्रस्ट की ओर से शुभकामनाएं दी है






