A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

ग्राम पंचायत हलौरा मे वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

ग्राम पंचायत हलौरा मे वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूकIMG 20241006 WA0232 IMG 20241006 WA0229

पंकज चौबे सिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत हलौरा के प्राथमिक विद्यालय में वन प्राणी सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी इलियास खान ने सभी छात्रों को वन्य जीवों के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी रेंजर इटवा सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा की वृक्षारोपण तथा वन प्राणियों को संरक्षण समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी को मद्देनजर रखते हुए वन संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी लोग इसके लिए जागरूक रहे और वन व वन्य जीवों के लिए काम करें।इस दौरान वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी इलियास खान,डिप्टी रेंजर इटवा सुभाष चंद्र त्रिपाठी,राम सूरत बीट प्रभारी ,संतोष कुमार, गोपाल व ग्रामीण राजेंद्र चौधरी अध्यापक राम प्रकाश यादव, विनेश यादव के साथ कई ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!