A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

श्रद्धांजलि योजना दिवंगत परिवारो के लिए हो रही वरदान साबित

श्रद्धांजलि योजना के तहत आरती को मिला अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

Screenshot 20241007 180314 Facebook। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । कलेक्टर संदीप जी. आर. के द्वारा दिवंगत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की सोच से चलाई गई श्रद्धांजलि योजना कई परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले में श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत विभिन्न लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा चुके हैं। इस पहल के तहत लगातार शीघ्रता से अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण हल किये जा रहे हैं और दिवंगत परिवारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर ने रायसेन जिले के बेगमगंज के वार्ड क्रमांक 13 पं. दीनदयाल कालोनी की रहने वाली श्रीमती आरती पाटकर को आज अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
आरती पाटकर बताती है कि उनके पिता जी स्व. रामकेश पाटकर का शासकीय सेवा के दौरान स्वर्गवास हो गया था। पिता जी के स्वर्गवास के पश्चात परिवार के पालन पोषण में काफी मुसीबतें आतीं थीं।
अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर आरती पाटकर ने कि कहा कि कलेक्टर संदीप जी आर की यह सोच हम जैसे कई परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। वे कहती है कि अब वह अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!