
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा महाराष्ट्र मे करोड़ो रूपय की लागत से बनने वाले कई विकास परियोजनाओ का आधारशिला लखी। प्रधानमंत्री जी ने नागपुर मे डॉ• बाबा सहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अपग्रेडेशन की आधारशिला रखी। यह परियोजना कई क्षेत्रों मे मे विकास के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा। प्रधानमंत्री जी ने आज ही शिरडी मे हवाई अड्डे पर एकीकृत टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। यह शिरडी आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री जी ने मुंबई नाशिक जालना अमरावती गढ़चिरोली बुलढाणा वाशिम भंडारा हिंगोली अंबरनाथ मे 10 शासकीय मेडिकल कॉलेजो का शुभारंभ भी किया। स्नातक स्नातकोत्तर सीटों को बढ़ाने के साथ यह कॉलेज लोगो को विशेष तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करेगा।






