A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

किसानों को शीघ्र डीएपी खाद की आपूर्ति के लिए अधिकारियों से मिले विधायक

1000042328सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने क्षेत्र के किसानों ने मुलाकात कर डीएपी खाद की कमी के कारण कठिनाइयों से अवगत कराते हुये खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विधायक इस विषय की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुये त्वरित कलेक्टर,एसडीएम और डीएमओ से चर्चा कर बताया कि सीजन की फसलों के लिए किसानों ने अपने खेत तैयार करने शुरू कर दिए हैं। फसल बोने के लिए किसानों को डीएपी खाद की जरूरत होती है। ऐसे में किसान खेत तैयार हो जाने के बाद खाद के लिए वितरण केंद्रों पर सुबह से शाम तक लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए हैं,लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही है। मकरोनिया खाद वितरण केंद्र पर सोमवार तक डीएपी खाद मौजूद थी, डीएपी खाद खत्म होने की बात कही गई।दो-दो दिन से अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान निराश होकर घर लौट रहे हैं। विधायक ने विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये किसान भाईयों को रबी सीजन के लिए डीएपी खाद की शीघ्र उपलब्धता कराने कलेक्टर,एसडीएम और डीएमओ से चर्चा की।अधिकारियों में विधायक को आश्वस्त किया है कि किसानों को शीघ्र डीएपी खाद आपूर्ति के इंतजाम किये जा रहे है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!