A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

सीमा हत्याकांड का खुलासा: देवरानी के प्रेमी ने की थी जेठानी सीमा की गला रेतकर बेरहमी से हत्या

गला काटने में किया गया था दरांत और चाकू का इस्तेमाल, जेठानी को देवरानी के प्रेम प्रसंग का चल गया था पता - पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार, न्यायालय से भेजा गया जेल

1 2
पत्रकार वार्ता में सीमा हत्याकांड का खुलासा करते एसपी ग्रामीण व सीओ कांठ, आरोपी सुधा व नीटू उर्फ लिटिल (लाल घेरे में)
कांठ (मुरादाबाद, यूपी) 

जनपद मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दरियापुर में तीन दिन पहले हुई महिला सीमा (36 वर्ष) पत्नी राहुल कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या किए जाने का कांठ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को मृतका की देवरानी सुधा पत्नी सौरभ कुमार और उसके प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल ने ही अंजाम दिया था। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और पुलिस क्षेत्रा​धिकारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।

2 2
मृतका सीमा (फाइल फोटो)।
सोमवार को सीमा की हत्या के बाद से ही कांठ पुलिस को उसकी देवरानी सुधा पर शक गहरा गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। साथ ही मोबाइल सीडीआर का भी सहारा लिया गया। मंगलवार को स्वयं एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और पुलिस क्षेत्रा​धिकारी कांठ अपेक्षा निम्बाडिया ने सुधा से कांठ थाने में पूछताछ की थी। जिस पर वह पुलिस के समक्ष खुल गई थी और जेठानी सीमा की हत्या अपने प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल निवासी भगवानपुर रैनी थाना स्योहारा जिला बिजनौर के द्वारा किए जाने की बात बताई थी।
बुधवार को हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और पुलिस क्षेत्रा​धिकारी कांठ अपेक्षा निम्बाडिया ने प्रेम वार्ता में बताया कि ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि सुधा और उसके प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल को सीमा ने एक साथ देख लिया था, उसे इन दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। सीमा कहीं परिवार वालों को इस प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ बता न दे, इसलिए सोमवार को दरांत व चाकू से गला रेतकर नीटू ने उसकी हत्या कर दी थी। इसमें सुधा ने भी उसका पूरा साथ दिया था। उसने की नीटू को फोन कर इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपनी ससुराल बुलाया था।

– बेहोशी का नाटक कर अस्पताल में भर्ती हो गई थी सुधा

जिस समय सीमा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या हुई थी, उस समय उसकी देवरानी सीमा भी परिजनों को बंधी हुई कमरे में बंद मिली थी, इसके बाद सुधा ने बेहोशी का नाटक किया और अपने पति सौरभ कुमार के साथ बिजनौर के स्योहारा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए जाकर भर्ती हो गई थी। लेकिन कांठ पुलिस की सजगता और जांच ने सुधा के नाटक को ज्यादा समय तक चलने नहीं दिया। पूछताछ के दौरान सुधा बार-बार पुलिस को भी गुमराह करती रही थी। पूछताछ में हत्यारोपी नीटू ने पुलिसको बताया कि उसने सुधा को बांधकर कमरे में नहीं डाला था।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!