A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते मे 3%की हुई बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक मे केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते मे बढ़ोतरी का ऐलान किया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को उनको दी जाने वाली महंगाई भत्ते मे 3% की वृद्धि का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने दिपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए, केंद्रीय कर्मचारियो और पेंशन भोगियों को उनको मिलने वाली महंगाई भत्ते मे 3% की वृद्धि कर दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो जायेगा। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा दी है। महंगाई भत्ते मे यह बढ़ोतरी जुलाई 2024 से मान्य होगी। कर्मचारियो को जुलाई माह से अभीतक का एरियर्स भी मिलेगा। इससे लगभग एक करोड़ केंद्रीय करमचारियों तथा पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार हर साल दो बार जनवरी और जुलाई मे डीए मे संशोधन करती है। डीए मौजूदा कर्मचारियों पर लागू होता है। जबकि पेंशन भोगियों को डीआर मिलता है। डीए मे हुए बढ़ोतरी से अब बढ़ा हुआ वेतन कर्मचारियों को प्राप्त होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!