सीमा हत्याकांड का खुलासा: देवरानी के प्रेमी ने की थी जेठानी सीमा की गला रेतकर बेरहमी से हत्या
गला काटने में किया गया था दरांत और चाकू का इस्तेमाल, जेठानी को देवरानी के प्रेम प्रसंग का चल गया था पता - पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार, न्यायालय से भेजा गया जेल
पत्रकार वार्ता में सीमा हत्याकांड का खुलासा करते एसपी ग्रामीण व सीओ कांठ, आरोपी सुधा व नीटू उर्फ लिटिल (लाल घेरे में)
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
जनपद मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दरियापुर में तीन दिन पहले हुई महिला सीमा (36 वर्ष) पत्नी राहुल कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या किए जाने का कांठ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को मृतका की देवरानी सुधा पत्नी सौरभ कुमार और उसके प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल ने ही अंजाम दिया था। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।
मृतका सीमा (फाइल फोटो)।
सोमवार को सीमा की हत्या के बाद से ही कांठ पुलिस को उसकी देवरानी सुधा पर शक गहरा गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। साथ ही मोबाइल सीडीआर का भी सहारा लिया गया। मंगलवार को स्वयं एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारीकांठ अपेक्षा निम्बाडिया ने सुधा से कांठ थाने में पूछताछ की थी। जिस पर वह पुलिस के समक्ष खुल गई थी और जेठानी सीमा की हत्या अपने प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल निवासी भगवानपुर रैनी थाना स्योहारा जिला बिजनौर के द्वारा किए जाने की बात बताई थी।
बुधवार को हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारीकांठ अपेक्षा निम्बाडिया ने प्रेम वार्ता में बताया कि ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि सुधा और उसके प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल को सीमा ने एक साथ देख लिया था, उसे इन दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। सीमा कहीं परिवार वालों को इस प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ बता न दे, इसलिए सोमवार को दरांत व चाकू से गला रेतकर नीटू ने उसकी हत्या कर दी थी। इसमें सुधा ने भी उसका पूरा साथ दिया था। उसने की नीटू को फोन कर इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपनी ससुराल बुलाया था।
– बेहोशी का नाटक कर अस्पताल में भर्ती हो गई थी सुधा
जिस समय सीमा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या हुई थी, उस समय उसकी देवरानी सीमा भी परिजनों को बंधी हुई कमरे में बंद मिली थी, इसके बाद सुधा ने बेहोशी का नाटक किया और अपने पति सौरभ कुमार के साथ बिजनौर के स्योहारा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए जाकर भर्ती हो गई थी। लेकिन कांठ पुलिस की सजगता और जांच ने सुधा के नाटक को ज्यादा समय तक चलने नहीं दिया। पूछताछ के दौरान सुधा बार-बार पुलिस को भी गुमराह करती रही थी। पूछताछ में हत्यारोपी नीटू ने पुलिसको बताया कि उसने सुधा को बांधकर कमरे में नहीं डाला था।
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू करने के दिये निर्देश
22/08/2026
*जन शिकायतों का होना चाहिए स्थाई समाधान- विधायक अनिल यादव* कोसली, 21 अगस्त। कोसली के विधायक अनिल यादव ने आज जाटूसाना खंड कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समाधान स्थाई रूप से होना चाहिए। एक बार जो समस्या उनके सामने आई हुई है, उसका फिर से दोहराव ना हो। विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन शिकायतों का निवारण करवाने के लिए समाधान शिविर की व्यवस्था लागू की है। यह तभी सफल हो पाएगी, जब जन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जन शिकायतों का निराकरण किए जाने के बाद एक बार उसकी फिर से पड़ताल करें। इस कार्य में जिला प्रशासन या उनकी तरफ से अधिकारियों को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो वह अवश्य की जाएगी। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में वे हर सप्ताह जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिनका एकमात्र मकसद जनता की शिकायतों को कम करना है। इस अवसर पर बीडीपीओ कविता, बिजली वितरण निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायत आदि विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ———
22/08/2026
देवास भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति
22/08/2026
जिन व्यक्तियों के नाम पर नौ सिम कार्ड हैं, तो उनहें अब नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा
22/08/2026
बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन 13 व 14 सितंबर को कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ, कोसली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। रविवार, 13 सितंबर 2026 को रात्रि 9:00 बजे से विशाल जागरण होगा। सोमवार, 14 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे हवन तथा प्रातः 11:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लखन मास्टर एवं शक्ति कोसलिया ने बताया कि बाबा में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
22/08/2026
लखनऊ में सीएम आवास के निकट गोमती नगर में जलभराव ने नगर निगम लखनऊ के दावों की पोल खोल के रख दी है।
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
भीकनपुर में छह घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत थाने के मुहाने पर चोरों का धावा, छह घर खंगाले; नकदी, बैटरियां और ट्रैक्टर का हिच ले गए बदमाश कुंदरकी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती भीकनपुर कुलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने घरों में नकब लगाने और ताले तोड़ने के साथ नकदी, कपड़े, घरेलू सामान, ट्रैक्टर की बैटरियां और लोहे का हिच चोरी कर लिया। एक ही रात में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नसरीन पत्नी हासम ने बताया कि चोर उनके घर से तीन हजार रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह उनका संदूक तालाब किनारे पड़ा मिला। नाजिम पुत्र शफीक के घर में चोरों ने तीन स्थानों पर नकब लगाने का प्रयास किया। दीवार काटकर बदमाश करीब दस हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर का लोहे का हिच ले गए। वारिस पुत्र अफसर के घर से करीब 3500 रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी हुआ। वहीं उनके भाई आरिफ के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। अख्तर पुत्र नन्हे और हसनैन पुत्र फरजंद के घर व गैरेज से ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ली गईं। विपिन पुत्र ओमप्रकाश के घर में भी चोरी होने की सूचना है। घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौ
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!