A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्रिकेट
Trending

ऋषभ पंत की चोट कितनी गंभीर, रोहित शर्मा का चौंकाने वाले खुलासा; सामने आया ये बड़ा अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गए। पंत के घुटने में गेंद लगी और वह फिर मैदान के बाहर चले गए।

befunky collage 5 1729172653

बेंगलुरु टेस्ट में भारत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहला दिन बारिश में धुलने के बाद टीम इंडिया दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी और महज 46 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम के नाम घर में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इसके बाद टीम इंडिया को दिन का खेल खत्म होने से 13 ओवर पहले पहले बड़ा झटका उस समय लगा जब टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए। पंत के घुटने में चोट लगी और वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। पंत के बाहर जाने के बाद ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग के लिए मैदान में आए।

जडेजा की गेंद से खा गए चकमा
दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रोहित ने बताया कि पंत को गेंद उसी घुटने पर लगी जिसकी रोड एक्सीडेंट के बाद सर्जरी हुई थी। यही वजह रही कि पंत गेंद लगने के बाद दर्द से कराहते नजर आए। न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में ओवर द विकेट गेंदबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा की एक तेज स्पिन गेंद को पंत पकड़ नहीं पाए और गेंद उनके घुटने पर लग गई। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मैदान में उतारा गया।

पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट
रोहित ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गेंद सीधे पंत घुटने पर लगी, उसी पैर पर जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसलिए, उनके घुटने में थोड़ी सूजन है और इस समय मांसपेशियां काफी कमजोर हैं। इसीलिए पंत को एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर भेजने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती क्योंकि पंत पैर की बड़ी सर्जरी हुई है। रोहित ने कहा कि इसलिए, उन्हें मैदान से बाहर जाने की जरूरत थी। उम्मीद है कि आज रात वह ठीक हो जाएंगे और हम उन्हें कल मैदान पर वापस देखेंगे।

गौरतलब हे कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान कीवी टीम ने 3 विकेट पर 180 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। न्यूजीलैंड ने भारत पर 134 रनों की बढ़त बना ली है। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की नजरें न्यूजीलैंड को जल्द से जल्द ऑलआउट करने पर लगी होंगी।

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!