A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के तत्वाधान मे जिला स्तरीय शिक्षा गुणवत्ता एंव शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

जिला ब्युरो गोपाल मारु रा

सरदारपुर। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के तत्वाधान मे जिला स्तरीय शिक्षा गुणवत्ता एंव शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 27 अक्टुबर रविवार को मोहनखेड़ा तीर्थ के पार्वती ग्रीन्स गार्डन मे होगा।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला संयोजक कालूराम मारू ने बताया की उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर होगी। अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल करेगे। वही कार्यक्रम के विशेष अतिथि क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल,धरमपुरी विधायक कालुसिंह ठाकुर,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी,पुर्व विधायक वेलसिंह भुरिया,खाद्य एंव नागरिक आपुर्ति निगम के पुर्व उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटु शास्त्री एंव वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र जैन राजगढ होगे। उक्त कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको का सम्मान,अध्यापक शिक्षक संवर्ग के सेवानिवृत शिक्षको का सम्मान,शिक्षा की गुणवत्ता पर संगोष्ठी आदि कार्यक्रम संपन्न होगा । उक्त सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नवीन शिक्षक संवर्ग की मुख्य लंबित मांगो का निराकरण जिसमे एनपीएस पेंशन स्कीम की जगह ओपीएस पेंशन स्कीम लागु की जाये सेवा अवधि की गणना नियुक्ति दिनांक से की जाये। उसी के अनुसार ग्रेज्युटी प्रदान की जाये। विभाग मे स्थानांतरण की आवश्यकतानुसार पालीसी तत्काल लागु की जाये। ट्रायबल से एज्युकेशन मे और एज्युकेश से ट्रायबल मे स्थानांतरण शिघ्र अतिशिघ्र किये जाये। केंद्र के समान मंहगाई भत्ता 7 प्रतिशत बढाकर 53 प्रतिशत किया जाये। ब्लाक एंव जिला स्तर की स्थानीय समस्याओ के निराकरण के लिये मंच का ध्यान आकर्षण करवाया जायेगा एंव शासन से मांग की जायेगी।
संघ के बरमंडल संकुल के शिक्षक दिनेश जाट,सोहन मेहता,मुलचंद मारू,देवेश चंदेल,पंकज विश्वकर्मा,राधेश्याम मारू,प्रकाश पंवार,मांगीलाल मारू,लक्ष्मीनाराण मारू,परमानंद मारू,अर्जुन मारू,शांतिलाल मारू,दिनेश मारू,शिवनाराण मारू,हरीश मारू,यशवंत सोंलकी दिनेश डामर जगदीश घोडला,दिलीप चैधरी,भवर मकवाना ,किरण पिपलादे,देवकन्या इमलियार,सोनल जायसवाल,हेमकन्या राठौर,मुकेश डावर,दीपक भुरिया,मुकेश मारू ,त्रिलोकचंद श्रीकार,मोहन वसुनिया ,शरद जायसवाल,विक्रम पाटीदार,सोहन मेहता,आकिब अंसारी,भरत चैधरी,फूलचंद मारू,जितेन्द्र सोनगरा,रीना चौहान,भेरूलाल घोडावत,गोकुल मारू ,मोडीराम जाट आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Back to top button
error: Content is protected !!