
मतदान कार्मिक डाकमत से कर सकेंगे मतदान
अलीगढ़ । उपचुनाव में ड्यूटी में तैनात ऐसे कार्मिक जिनका नाम खैर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल है डाकमत से मतदान कर सकेंगे । अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट अखिलेश यादव ने कहा कि डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने के लिए वोटर फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी । उन्होंने बताया कि नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित कराए जाने वाले फैसिलिटेशन सेंटर में 13 , 14 व 16 नवंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा ।





