आज गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री रमेश जी, अभाविप पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही जी, प्रो॰ के॰ एन॰ सिंह जी, कुलपति (केंद्रीय विवि॰साउथ बिहार,गया), प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जी, प्रांत अध्यक्ष डॉ॰ राकेश प्रताप सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं अभाविप के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।